प्रादेशिक

अरविन्द बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक समारोह आयोजित

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नम्रता पाठक (प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष) तथा मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता जी ने की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक शकुन्तला यादव एवं उपप्रधानाचार्य दीना नाथ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, नृत्य, गायन एवं काव्य पाठ जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक शरद दीक्षित  द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button