प्रादेशिक

सिवान के मंदरौली गांव में भव्य श्री हनुमंत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मंदरौली में आयोजित प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमंत महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महायज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व ग्रामवासियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा मंदरौली ग्राम से प्रारंभ होकर पुरैना गांव होते हुए पुनः मंदरौली पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, वहीं युवाओं और बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखने को मिला।

गांव के लोगों ने बताया कि श्री हनुमंत महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और धार्मिक जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से आनंद प्रकाश, ओमप्रकाश, विनय प्रकाश, लालाबाबू, बिट्टू, महेश, बिजेंद्र, मुन्ना, दिनेश, बिमलेश, बलिंद्र, प्रशांत कुशवाहा, अमरजीत, अमित कुमार दुबे, नीतीश शाह, अशोक यादव, रमाशंकर शाह, वीरेन यादव, नकुल एवं सचिन यादव आयोजक के रूप में उपस्थित रहे।

महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा आगामी दिनों में धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button