उत्तर प्रदेश

ट्रेन में महिला सिपाही से अभद्रता करने वाले को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया

अयोध्या। 30 अगस्त को अयोध्या जंक्शन पहुंची सरयू एक्सप्रेस में खून से लथपथ मिली महिला हेड कांस्टेबल के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनीस को ठिकाने लगा दिया है. बीते लगभग 20 दिन से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने इस मामले में अयोध्या पुलिस टीम ने यूपी एसटीएफ की मदद से मुख्य आरोपी अनीस को एनकाउंटर में मार गिराया है.

 

वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य लोगों में विशंभर दयाल दुबे और आजाद खान को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पैर में गोली लगी है.

पहली मुठभेड़ थाना पूराकलंदर क्षेत्र में पारा केल गांव के पास हुई. जिसमें अनीश मारा गया, दूसरी मुठभेड़ थाना इनायतनगर क्षेत्र में हुई. जहां पर उसके दोनों साथी आजाद खान और विशंभाल दयाल गिरफ्तार किए गए। एनकाउंटर के दौरान थाना पूराकलंदर के थाना इंचार्ज रतन शर्मा को भी गोली लगी है. इसके अतिरिक्त दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनीश मारा गया है. जबकि दो आरोपी विशंभर दयाल दुबे और आजाद खान घायल है. जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. एनकाउंटर की पहली कार्रवाई इनायतनगर थाना क्षेत्र में हुई है जहां से विशंभर दयाल और आजाद खान को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दूसरी कार्रवाई में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान अनीस मारा गया है.

क्राइम सीन पर पुलिस को आरोपी का एक बैग और एक पिस्टल मिली है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरण नैयर ने बताया कि एनकाउंटर में पकड़े गए सभी आरोपी घटना में शामिल थे इनके क्राइम रिकॉर्ड को भी कल जा रहा है.

आपको बता दे की 30 अगस्त को मनकापुर से चलकर अयोध्या पहुंची सरयू एक्सप्रेस में एक महिला हेड कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हालत में मिली थी जिनका इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है.

दरअसल महिला सिपाही सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। जहां पर उसे सावन मेले के दौरान हनुमान गढ़ी पर ड्यूटी करनी थी लेकिन रात में है। वह ट्रेन में सो गई और मनकापुर पहुंच गई, मनकापुर से वापस लौटते समय मनकापुर अयोध्या के बीच में बदमाशों ने लूट की नीयत से उसे पर हमला बोल दिया था, घायल महिला सिपाही की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button