देश

पीएम मोदी ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दीहै। पीएम मोदी ने बिहार की समृद्ध विरासत, भारतीय इतिहास में इसके योगदान और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में  राज्य के लोगों की अथक भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button